श्रीकांत तालागेरी के लेख Is India Safe For Hindus? Stop these Divisive Questions: Unite for Ayodhya 2024! का हिन्दी अनुवाद

 श्रीकांत तालागेरी के लेख Is India Safe For Hindus? Stop these Divisive Questions: Unite for Ayodhya 2024! का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद

मूल अंग्रेज़ी लेख (१० अप्रैल २०२३ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।


क्या भारत हिंदुओं के लिए सुरक्षित है?
हिन्दू-एकता तोड़ना बन्द करो: अयोध्या 2024 के लिए एकजुट हो!


श्रीकांत जी. तालागेरी


क्या भारत हिंदुओं के लिए सुरक्षित है? निम्नलिखित वीडियो और ट्विटर थ्रेड सारी सच्चाई बयान करते हैं :

https://www.youtube.com/watch?v=g-KsBDb0Bgc

https://twitter.com/hashtag/KajalHindustani?src=hashtag_click

उपरोक्त के परिणामस्वरूप, (जो एक अकेली घटना नहीं है, बल्कि २०१४ से जारी अंतहीन और उत्तरोत्तर-वर्धित शृंखला की केवल नवीनतम घटना भर है), क्या हिंदुओं को यह भान होगा कि वे भारत में उतने ही सुरक्षित हैं जितने कि पाकिस्तान में, और क्या वे कभी इस सत्यबोध के हो जाने पर कुछ करने की सोचेंगे? क्या २०२४ में हिंदुओं के लिए कुछ सकारात्मक होगा?


हिन्दू-एकता तोड़ना बन्द करो। २०२४ आ रहा है। २०२४ के लिए एकजुट बने रहो। 

अयोध्या २०२४ के लिए तैयार हो जाओ। मुझे नहीं पता कि २०२३ के अंत में या २०२४ की शुरुआत में चीन या पाकिस्तान के साथ सीमा पर झड़पें होंगी या नहीं। संभावना प्रबल है कि होंगी; परन्तु इन बातों की पहले से घोषणा नहीं की जाती। लेकिन कुछ बातें हैं जिनकी घोषणा पहले ही कर दी जाती है : जैसे, अयोध्या में भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा [आम हिन्दुओं की जेब से वित्तपोषित; जो अपने करों के माध्यम से बहु-करोड़ लागत वाली केवल-अल्पसंख्यकों-के-लिए मार्का योजनाओं को भी वित्तपोषित करते हैं। वे योजनाएँ जिन्हें सरकार संचालित करती है। और वही सरकार, बदले में हिन्दू मंदिरों से धन वसूली करती है, उन मंदिरों पर शासन करती है, और उनके वित्त और संपत्ति पर नियंत्रण भी ─ हालांकि वही सरकार नियंत्रित नहीं कर सकती, मुस्लिम मस्जिदों और ईसाई चर्चों के वित्त और संपत्ति को, और ना ही उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश करने का उसका कोई इरादा है।] जनवरी २०२४ के लिए लगभग घोषित कर दी गयी है, और शीघ्र ही, लोकसभा चुनाव २०२४ भी घोषित किए जाएंगे, मई २०२४ के आस-पास किसी समय के लिए

इसलिए चिंता न करें: संभावित सीमा झड़पों और मंदिर-उद्घाटनों के बीच, और परिणामस्वरूप उपजे देशभक्ति और धार्मिक उत्साह के उफान के बीच, और हर तरफ़ से, हर किसी के द्वारा अपनी-अपनी भूमिका पूरी तरह निभाने के फलस्वरूप, हिन्दुओं की सुरक्षा और संरक्षण का महत्व शून्य रह जाएगा (जैसा कि वास्तव में रह गया है)। २०२४ में भी २०१९ ही ख़ुद को दोहराएगा, और ज़्यादा जोश और जुनून के साथ। और २०२४-२०२९ भी २०१४-२०२४ का ही रिपीट टेलीकास्ट होगा, और ज़्यादा जोश और जुनून के साथ।  

जय श्री राम। 




Comments

Popular posts from this blog

श्रीकांत तालागेरी के लेख Hindu Dharma or Sanātana Dharma? का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद

श्रीकांत तालागेरी के लेख Hindus, Hindutva, The BJP Parivar, and TINA का हिन्दी अनुवाद

श्रीकांत तालागेरी के लेख "Hindus, Eat Beef and Atone For Your Sins: the New Call of the Parivar" का हिन्दी अनुवाद