Posts

श्रीकांत तालागेरी के लेख Hindu Dharma or Sanātana Dharma? का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद

श्रीकांत  तालागेरी के लेख  Hindu Dharma or Sanātana Dharma?   का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद।  मूल अंग्रेज़ी लेख (२९ अप्रैल २०२४ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।   हिंदू धर्म अथवा सनातन धर्म?  श्रीकांत जी .  तालागेरी   ए क प्रश्न जो निरंतर उठता रहता है, विशेषकर उन हिंदुओं के बीच, जिन्हें अपनी पहचान पर गर्व है, किंतु जो शब्दों तथा नामों पर तर्क-वितर्क करते हुए बाल की खाल निकालने को उद्यत रहते हैं, वह यह है कि क्या हमें अपने धर्म को हिंदू धर्म (Hinduism) कहना चाहिए अथवा सनातन धर्म (Sanatanism) कहना चाहिए, तथा स्वयं को हिंदू या सनातनी । इस प्रश्न का विचार करने वालों का मुख्य तर्क यह है कि हिंदू एक  उपाधि   या  नाम है जो हमें "विदेशियों" या "बाह्य व्यक्तियों" द्वारा दिया गया है, जबकि सनातन हमारे लिए एक आत्म-परिभाषी नाम है। परंतु क्या सनातन वास्तव में  एक  आत्म-परिभाषी  नाम है,  हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक या सभ्यतागत पहचान के लिए, या हमारे धर्म के लिए ? 1. प्रारंभिक वैदिक ग्रंथों में, अर्थात् संहिताओं में, सनातन शब्द अथर्ववेद (१०.८.२२,२३) म

एम० नागेश्वर राव के ट्वीट "A Twist in the Tale: Has BJP become the adda of corrupt?" का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद

एम० नागेश्वर राव के ट्वीट "A Twist in the Tale: Has BJP become the adda of corrupt?" का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद   मूल ट्वीट लिंक -  https://twitter.com/MNageswarRaoIPS/status/1779316798430826922              कहानी में ट्विस्ट : क्या भाजपा बन चुकी है भ्रष्टाचार का भंडार? 2014 के लोकसभा चुनावों की तैयारी में, भाजपा ने अपना अभियान कांग्रेस-नेतृत्व वाली संप्रग (यूपीए) सरकार के कथित भ्रष्टाचार को लक्ष्य करके केंद्रित किया था, साथ में 'अच्छे दिन' का वादा करते हुए। प्रचार अभियान के दौरान अनेक बार नरेंद्र मोदी जी ने भ्रष्टाचारियों को जेल में डालने के बड़े-बड़े वादे किये। वे एक अन्य विषय पर बड़े ज़ोर-शोर से बोलते थे, जो था: 'स्विस बैंकों में ठिकाने लगाया गया सारा लूटा हुआ धन वापस लाना, और काले धन का उन्मूलन' । जनता ने बीजेपी को निर्णायक जनादेश दिया और 2014 में मोदी प्रधानमंत्री बने।  8 नवंबर 2016 को एक सार्वजनिक प्रसारण में प्रधानमंत्री मोदी ने घोषणा की कि 500 और 1000 रुपये के नोट वैध मुद्रा नहीं रहेंगे, साथ ही काफ़ी बढ़ा-चढ़ाकर एलान किया कि #नोटबंदी का उद्देश्य भ्र

श्रीकांत तालागेरी के लेख "Hindus, Eat Beef and Atone For Your Sins: the New Call of the Parivar" का हिन्दी अनुवाद

श्रीकांत  तालागेरी के लेख  Hindus, Eat Beef and Atone For Your Sins: the New Call of the Parivar   का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद।  मूल अंग्रेज़ी लेख (१० सितंबर २०२३ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।   हिन्दूओ, गोमांस खाओ और अपने पुराने पापों का प्रायश्चित करो: परिवार का नया फ़रमान  श्रीकांत जी .  तालागेरी   भाजपा परिवार -- जैसा मैंने पहले भी कई बार इंगित किया है, जिसे लोग गलती से संघ परिवार की संज्ञा देते हैं, उसके पीछे दरअसल  सारी कठपुतलियों को चलाने वाली  भाजपा ही है, अपने राजनीतिक सत्ता के एजेंडे के साथ -- ने अपने भक्तों के लिए अपना नवीनतम फ़तवा जारी किया है, उस व्यक्ति के मुख से जिसका सिक्का चलता है और जिसके इशारों पर लाखों स्वयंसेवक नाचते हैं"  "गोमांस खाना सीखो और जानवरों की तरह बर्ताव में जीने की आदत भी डालो: तुम इसी के लायक़ हो।" https://indianexpress.com/article/political-pulse/rss-chief-mohan-bhagwat-quotas-8928819/   ऐसे समय में जब द्रमुक के उदयनिधि स्टालिन ने   ब्रेकिंग इंडिया शक्तियों द्वारा आयोजित एक सेमिनार में, जिसका उद्देश्य ही  &

श्रीकांत तालागेरी के लेख India or Bharat? का हिन्दी अनुवाद

Image
श्रीकांत  तालागेरी के लेख  India or Bharat?   का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद।  मूल अंग्रेज़ी लेख (०९ सितंबर २०२३ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।   इंडिया या भारत? श्रीकांत जी .  तालागेरी   क्या "इंडिया" नाम को हटाकर भारत का नाम केवल "भारत" रखा जाएगा?   मैंने पिछले कुछ वर्षों में समाचार पत्र और समाचार पढ़ना बंद कर दिया है, और मैं बस तभी उन पर ध्यान देता हूँ, जब कोई विशेष समाचार मेरे संज्ञान में लाया जाता है।  मेरे संज्ञान में इस "विवाद" पर देवदत्त पटनायक का एक ट्वीट लाया गया, जिससे मुझे पता चला कि इस संदर्भ में एक "विवाद" चल रहा है। मैं नहीं जानता कि क्या यह वास्तव में सच है या क्या यह केवल कुछ संयोगवश हुई घटनाओं के कारण कई लोगों द्वारा बनाई गई एक धारणा भर है।   इंटरनेट पर सरसरी खोज से अल जज़ीरा का एक लेख सामने आया जिसमें इन घटनाओं को उल्लिखित किया गया है: "प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा आधिकारिक निमंत्रण पत्रों पर देश को भारत के रूप में संबोधित करने के बाद से एक विवाद   ने भारत को जकड़ लिया है, जिससे अनुम