Posts

Showing posts from September, 2023

श्रीकांत तालागेरी के लेख "Hindus, Eat Beef and Atone For Your Sins: the New Call of the Parivar" का हिन्दी अनुवाद

श्रीकांत  तालागेरी के लेख  Hindus, Eat Beef and Atone For Your Sins: the New Call of the Parivar   का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद।  मूल अंग्रेज़ी लेख (१० सितंबर २०२३ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।   हिन्दूओ, गोमांस खाओ और अपने पुराने पापों का प्रायश्चित करो: परिवार का नया फ़रमान  श्रीकांत जी .  तालागेरी   भाजपा परिवार -- जैसा मैंने पहले भी कई बार इंगित किया है, जिसे लोग गलती से संघ परिवार की संज्ञा देते हैं, उसके पीछे दरअसल  सारी कठपुतलियों को चलाने वाली  भाजपा ही है, अपने राजनीतिक सत्ता के एजेंडे के साथ -- ने अपने भक्तों के लिए अपना नवीनतम फ़तवा जारी किया है, उस व्यक्ति के मुख से जिसका सिक्का चलता है और जिसके इशारों पर लाखों स्वयंसेवक नाचते हैं"  "गोमांस खाना सीखो और जानवरों की तरह बर्ताव में जीने की आदत भी डालो: तुम इसी के लायक़ हो।" https://indianexpress.com/article/political-pulse/rss-chief-mohan-bhagwat-quotas-8928819/   ऐसे समय में जब द्रमुक के उदयनिधि स्टालिन ने   ब्रेकिंग इंडिया शक्तियों द्वारा आयोजित एक सेमिनार में, जिसका उद्देश्य ही  &

श्रीकांत तालागेरी के लेख India or Bharat? का हिन्दी अनुवाद

Image
श्रीकांत  तालागेरी के लेख  India or Bharat?   का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद।  मूल अंग्रेज़ी लेख (०९ सितंबर २०२३ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।   इंडिया या भारत? श्रीकांत जी .  तालागेरी   क्या "इंडिया" नाम को हटाकर भारत का नाम केवल "भारत" रखा जाएगा?   मैंने पिछले कुछ वर्षों में समाचार पत्र और समाचार पढ़ना बंद कर दिया है, और मैं बस तभी उन पर ध्यान देता हूँ, जब कोई विशेष समाचार मेरे संज्ञान में लाया जाता है।  मेरे संज्ञान में इस "विवाद" पर देवदत्त पटनायक का एक ट्वीट लाया गया, जिससे मुझे पता चला कि इस संदर्भ में एक "विवाद" चल रहा है। मैं नहीं जानता कि क्या यह वास्तव में सच है या क्या यह केवल कुछ संयोगवश हुई घटनाओं के कारण कई लोगों द्वारा बनाई गई एक धारणा भर है।   इंटरनेट पर सरसरी खोज से अल जज़ीरा का एक लेख सामने आया जिसमें इन घटनाओं को उल्लिखित किया गया है: "प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा आधिकारिक निमंत्रण पत्रों पर देश को भारत के रूप में संबोधित करने के बाद से एक विवाद   ने भारत को जकड़ लिया है, जिससे अनुम