Posts

Showing posts from May, 2024

श्रीकांत तालागेरी के लेख Hindu Dharma or Sanātana Dharma? का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद

श्रीकांत  तालागेरी के लेख  Hindu Dharma or Sanātana Dharma?   का अनाधिकारिक हिन्दी अनुवाद।  मूल अंग्रेज़ी लेख (२९ अप्रैल २०२४ को प्रकाशित) के लिए उपरोक्त अंग्रेज़ी शीर्षक पर क्लिक करें।   हिंदू धर्म अथवा सनातन धर्म?  श्रीकांत जी .  तालागेरी   ए क प्रश्न जो निरंतर उठता रहता है, विशेषकर उन हिंदुओं के बीच, जिन्हें अपनी पहचान पर गर्व है, किंतु जो शब्दों तथा नामों पर तर्क-वितर्क करते हुए बाल की खाल निकालने को उद्यत रहते हैं, वह यह है कि क्या हमें अपने धर्म को हिंदू धर्म (Hinduism) कहना चाहिए अथवा सनातन धर्म (Sanatanism) कहना चाहिए, तथा स्वयं को हिंदू या सनातनी । इस प्रश्न का विचार करने वालों का मुख्य तर्क यह है कि हिंदू एक  उपाधि   या  नाम है जो हमें "विदेशियों" या "बाह्य व्यक्तियों" द्वारा दिया गया है, जबकि सनातन हमारे लिए एक आत्म-परिभाषी नाम है। परंतु क्या सनातन वास्तव में  एक  आत्म-परिभाषी  नाम है,  हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक या सभ्यतागत पहचान के लिए, या हमारे धर्म के लिए ? 1. प्रारंभिक वैदिक ग्रंथों में, अर्थात् संहिताओं में, सनातन शब्द अथर्ववेद (१०.८.२२,२३) म